जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नारायण मूर्ति ओझा बोले- शिलान्यास करके जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं साधना सिंह

मुगलसराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह के बारे में कांग्रेस पार्टी के दावेदार और वरिष्ठ नेता नारायण मूर्ति ओझा उर्फ मुन्ना ओझा ने एक कड़ी प्रतिक्रिया दी है
 

मुगलसराय विधानसभा में विकास की नहीं

भ्रष्टाचार व वसूली की गंगा बहाने का काम किया है साधना सिंह ने

ऐसा है कांग्रेस के दावेदार का आरोप

 

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह के बारे में कांग्रेस पार्टी के दावेदार और वरिष्ठ नेता नारायण मूर्ति ओझा उर्फ मुन्ना ओझा ने एक कड़ी प्रतिक्रिया दी है और विधायक साधना सिंह के कार्यों और सोच पर सवालिया निशान लगाया है। डॉक्टर नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि अपने आप को व्यापारियों की नेता और मुगलसराय विधानसभा में विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाली साधना सिंह चुनाव आचार संहिता लगने के चंद घंटे पहले करोड़ों रुपए की लागत से एक सड़क बनाने का शिलान्यास करके जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं।

Narayan Murti Ojha
नारायण मूर्ति ओझा

वरिष्ठ नेता नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पिछले 5 सालों में उनको इस सड़क की याद नहीं आई, लेकिन अब जब चुनाव की घोषणा होने वाली थी तो मौके पर तामझाम लेकर पहुंच गई हैं। जनता इस तरह की चालाकियों को बखूबी समझती है। अबकी बार चुनाव में साधना सिंह को जनता उनके 5 सालों के कामों का जवाब देगी। चुनावी सीजन में जनता का हमदर्द बनने वाली नेता साधना सिंह बाकी 5 साल किसकी हमदर्द थीं.. यह जनता बखूबी तरह से जानती है। विधायक जी मुगलसराय विधानसभा में विकास की नहीं, भ्रष्टाचार व वसूली की गंगा बहाने का काम कर चुकी हैं।

दो दिन पहले धान क्रय केंद्र पर दौरा करके भौकाल बनाने का ड्रामा भी किसान भी जान चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बाद आज भी किसान परेशान हैं और नेताजी लोग जाकर वहां आदेश और निर्देश देकर चले आते हैं। उनका ध्यान केवल अपना फोटो खिंचवाने और झूठा बयान देने पर रहता है। अगर उनको किसानों से तनिक भी हमदर्दी होती तो वह पूरे दिन क्रय केंद्र पर बैठकर धान की खरीद करवातीं..इससे सारी हकीकत खुद-ब-खुद सामने आ जाती और चंदौली जिले के किसानों की समस्या का भी हल हो जाता।

MLA Sadhana Singh
भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह

आपको बता दें कि चंदौली जिले में शनिवार को दीनदयाल नगर की विधायक साधना सिंह ने 328 करोड़ की लागत से बनने वाले मोहनसराय-दीनदयाल उपाध्याय नगर- चकिया मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-120) 6 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया था।  इस मौके पर 


विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए संबधित विभागों को निर्देशित किया गया है और जल्दी ही इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा, इससे यातायात सुगम होगा। 


विधायक ने कहा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। जनपद में तमाम परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*