जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है भाजपा, रानिका जायसवाल ने किया दावा

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण के क्षेत्र ने आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बेटियों की शादी के लिए सरकार सहयोग राशि देकर गरीब परिवार को मजबूत किया जा रहा है।
 

शारदा देवी महाविद्यालय कम्हारी जनौली में आयोजन

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंचे नेता

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी किया संबोधित

चंदौली जिले के शारदा देवी महाविद्यालय कमहारी जनौली में शुक्रवार को धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

MLA Sushil Singh

महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल ने कहा प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। आज महिलाएं देश में अपना परचम लहरा रही हैं। हम सभी को अपने हक के लिए आगे आना होगा। तभी देश में समानता का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण के क्षेत्र ने आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बेटियों की शादी के लिए सरकार सहयोग राशि देकर गरीब परिवार को मजबूत किया जा रहा है। राशनकार्ड में अब महिलाओं का मुखिया बनाया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार तमाम योजनाएं लाने का काम किया है।

MLA Sushil Singh

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, निधि तिवारी, सुषमा गिरी, जुली सिंह, निधि खरवार, प्रीति गुप्ता, राधिका चौहान, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, राजेश तिवारी, परमानंद सिंह, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, सत्यवान मौर्य, श्रीराम चौबे, विकास गुप्ता आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*