जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नौगढ़ में चंदौली समाचार की पड़ताल, डीएम साहब का आदेश हवा में, कई स्कूलों में लटके रहे ताले

कहीं स्कूल की रसोइया झाड़ू लगा रही थी, तो कहीं बच्चे मास्टर जी के इंतजार में दरवाजे पर बैठे थे। शिक्षक-शिक्षामित्रों की इस लापरवाही ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

SDM दिव्या ओझा की रडार पर आ गए 50 अध्यापक

जानिए किन-किन विद्यालयों के हैं अध्यापक और शिक्षामित्र

डीएम साहब का आदेश ठंडे बस्ते में

स्कूलों पर लटकते रहते हैं ताले

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में नए जिलाधिकारी का आदेश हवा में और शिक्षा विभाग की लापरवाही ज़मीन पर दिखी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग सोमवार को स्कूलों का समय घटाकर 7.30 बजे से 12:30 बजे कर दिया, ताकि बच्चों को राहत मिल सके। लेकिन नौगढ़ ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में सुबह नौ बजे तक ताला नहीं खुला।

 school reality

चंदौली समाचार की जांच-पड़ताल
विकास खंड नौगढ़ में मंगलवार को सुबह 9 बजे तक  बंद मिले—ताले लटक रहे थे, मास्टर गायब थे और बच्चे दरवाजे पर खड़े इंतजार करते दिखे। जब मामला एसडीएम दिव्या ओझा तक पहुंचा तो उन्होंने सीधे एक्शन लिया। एबीएसए लालमणि कन्नौजिया ने बिना देरी किए 6 हेडमास्टरों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। अब करीब 30 से 40 अध्यापकों पर बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले को "सरकारी आदेश की खुली अवहेलना और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़" मान रहा है।

 school reality

ये हैं वो स्कूल, जहां ताले मिले – इन शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू

प्राथमिकविद्यालय गोलाबाद – रामराज

प्राथमिक विद्यालय अमदहां – नीरज सिंह

प्राथमिकविद्यालय भगेलपुर – राजेश खरवार

प्राथमिक विद्यालय बकुलघट्टा – उमेश कुमार

प्राथमिक विद्यालय बोदलपुर – शशांक

प्राथमिक विद्यालय झुमरिया – श्याम सुंदर

 school reality

आपको दें कि कहीं स्कूल की रसोइया झाड़ू लगा रही थी, तो कहीं बच्चे मास्टर जी के इंतजार में दरवाजे पर बैठे थे। शिक्षक-शिक्षामित्रों की इस लापरवाही ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सरकारी स्कूलों में अब भी जिम्मेदारी नाम की कोई चीज़ बची है और शिक्षक अफसरों के आदेश को मानने की कोशिश करेंगे या नहीं। प्रशासन ने इस पूरे मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अगर यही हाल रहा तो चंदौली समाचार के द्वारा और विद्यालयों का भी हाल जानने की कोशिश की जाएगी।

 school reality

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*