आभा आईडी बनाने के मामले में जनपद में पहले नंबर पर है नौगढ़

चंदौली जिले में अब तक 8 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई है। जिले में 24 लाख 58 हजार 402 आभा आईडी बनाई जानी है। आभा आईडी बनाने में नौगढ़ सीएचसी सबसे आगे है, जबकि बरहनी पीछे है।
विभागीय अफसरों के मुताबिक आभा आईडी 14 नंबरों की होती है। आभा आईडी को हेल्थ आईडी कार्ड कह सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड होता है। जिसमें संबंधित व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड रहता है। कब बीमार हुए, क्या इलाज चला, किस डॉक्टर को दिखाया, बीमारी से संबंधित कौन-कौन से टेस्ट हुए, कौन-कौन सी दवाइयां लिखी गई... आदि रिकॉर्ड इसमें दर्ज होता है।
आभा आईडी बनने से आपको पर्चे संभालकर रखने की जरूरत नहीं है। इस कार्ड की मदद से पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। अगर आप कभी बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर आपकी आभा आईडी से पुराने इलाज का पता कर उपचार शुरू कर देंगे।

सीएचसी वार आंकड़ासीएचसी - आभा आईडी
धानापुर 75636
चंदौली 75783
नियामताबाद 113082
नौगढ़ 65626
चकिया 62294
सकलडीहा 157512
चहनिया 933146
शहाबगंज 69639
बरहनी 124374
अर्बन 13092
इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि आभा आईडी बनाए जाने के मामले में नौगढ़ जिले में पहले नंबर पर है। 65 हजार से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी है। जिले में अब तक 8 लाख से अधिक आभा आईडी बन चुकी है। यह सब कर्मचारियों की मेहनत का फल है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*