चंदौली डिपो को मिलेंगी परिवहन निगम की 14 नई बसें, नए रूटों पर चलाने की तैयारी

परिवहन निगम ने 14 नई बसों की दी स्वीकृति
ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर बसों का होगा संचालन
चकिया-चंदौली मार्ग पर वर्षों बाद भी नहीं शुरू हुई बस सेवा
चंदौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर यात्रा के लिए लोगों को प्राइवेट वाहनों पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। परिवहन निगम मुख्यालय से चंदौली डिपो को शीघ्र 14 नई बसें डिपो को मिलेंगी। यह बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी, जिन परिवहन निगम की बस नहीं संचालित होती है। निगम ने मार्गों को चिह्नित कर लिया है। एआरएम का कहना है कि किराया निर्धारण किया जा रहा है। डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 133 हो जाएगी। अभी तक 119 बसें संचालित हो रही हैं। नई बसों के संचालन से निगम की आय में वृद्धि हो जाएगी। डग्गामारी थमने के साथ ही यात्रियों का आवागमन सुलभ होगा।

आपको बता दें कि जिला सूजन के वर्षों बाद भी चकिया-चंदौली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा मयस्सर नहीं हो हो सकी है। ऐसे में डग्गामार वाहन ही यात्रा का सहारा हैं। हालांकि नई बसों के संचालन से लगभग 11 लाख की आबादी को परिवहन निगम की सेवा मिल सकेगी। चकिया तहसील मुख्यालय से विभिन्न सड़कों पर आधा दर्जन रोडवेज की गाड़ियां रफ्तार भर रहीं हैं। चकिया-चंदौली, चकिया-अहरौरा, जमानिया सैयदराजा, चहनियां चंदली व लेवा-इलिया मार्ग पर निजी सवारी वाहन ही चलते हैं। रोडवेज बसों की कमी और निजी वाहनों की मनमानी का खामियाजा स्थानीय यात्रियों को भुगतना पड़ रहा।
बताते चलें कि तहसील मुख्यालय पर राज्य सड़क परिवहन विभाग का आलीशान बस स्टैंड है लेकिन रोडवेज बसों की संख्या नगण्य है। रोडवेज की एक बस गंतव्य को चली गई तो दूसरी के लिए घंटों इंतजाम करना पड़ता है। विडंबना यह कि यात्रियों को चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर जाने के लिए यहां रोजवेस बस नहीं मिलती। बस स्टैंड से जिला मुख्यालय जाने को चंदौली चकिया मार्ग पर बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं है।

हालांकि वाराणसी, पीडीडीयू नगर, सैयदराजा, चकिया आदि स्थानों पर जाने के लिए बसों का संचालन होता है। गिनी-चुनी बसें चलाई जाने से अधिकांश यात्री निजी वाहनों से सफर करने को विवश हैं। विभागीय उपेक्षा का आलम यह कि रोडवेज बस डिपो में एक भी कर्मचारी नियुक्त नहीं है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि जनपद में डिपो के निर्माण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों पर बस संचालित की जाएगी।
इस संबंध में एआरएम उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय को को 14 नई बसों के लिए डिमांड भेजी गई। यह बसें शीघ्र मिलने वाली हैं। इन सभी बसों को ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर चलाया जाएगा। लोड फैक्टर बढ़ने पर फेरे भी बढ़ाने की तैयारी है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*