जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में फिर मिले आधा दर्जन से अधिक मरीज, एक्टिव केसों की संख्या हुयी 39

चंदौली जिले में जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 09 व्यक्तियों की रिपोर्ट  पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें 03 महिलाएं एवं 06 पुरूष शामिल हैं।
 

चंदौली जिले में आज फिर आधा दर्जन से अधिक कोरोना के केस मिले हैं। साथ ही आज नए संक्रमण की पहचान के लिए कुल 525 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले लोग क्रमशः ब्लाक चकिया, शहाबगंज, चन्दौली एवं नौगढ के रहने वाले हैं।
    
चंदौली जिले में जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 09 व्यक्तियों की रिपोर्ट  पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें 03 महिलाएं एवं 06 पुरूष शामिल हैं। ये क्रमशः ब्लाक चकिया, शहाबगंज, चन्दौली एवं नौगढ के रहने वाले हैं। आज 07 व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 525 नमूने संग्रहित किये गए हैं।
   
 इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18,571 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 39  है। अब तक 18,146 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*