जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में आज निकले कोरोना के 2 और मरीज, अब 11 मरीजों का चल रहा है इलाज

कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब मरीजों की संख्या धीरे-धीरे चंदौली जिले में बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चंदौली जिले में आज एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
सावधान चंदौली जिले में बढ़ने लगा है कोरोना का खतरा, 11 एक्टिव मरीजों से टेंशन में प्रशासन

चंदौली जिले में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब मरीजों की संख्या धीरे-धीरे चंदौली जिले में बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चंदौली जिले में आज एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से चंदौली जिले में एक्टिव केसों की संख्या 11 हो गई है।

 चंदौली जिले में आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह मरीज चंदौली जिले के नियामताबाद और सदर ब्लॉक से संबंधित हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासन इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की जांच पड़ताल में जुटा हुआ है, ताकि उनकी भी कोरोना जांच हो सके।

 आपको बता दें कि चंदौली जनपद में आज कुल 1718 नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में कोरोना के कुल 16,221 केस निकल चुके हैं। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 11 है। वहीं चंदौली जिले में अब तक 15,853 लोग स्वस्थ ही हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*