बड़ी दिलचस्प है नए एसपी अंकुर अग्रवाल व साथी वृंदा शुक्ला की प्रेम कहानी
चंदौली के नए पुलिस अंकुर अग्रवाल के बारे में आपको और भी जानकारी देने की कोशिश चंदौली समाचार कर रहा है। अंकुर अग्रवाल की शादी उनकी बचपन की दोस्त व आईपीएस अफसर वृंदा शुक्ला के साथ हुयी है और दोनों फिलहाल नोएडा में तैनात हैं। नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर में वृंदा शुक्ला डीसीपी महिला सुरक्षा और अंकुर अग्रवाल एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
यह दोनों हरियाणा के अंबाला के मूल निवासी हैं।

हरियाणा के अंबाला शहर के सीपी अग्रवाल के घर 24 दिसम्बर 1988 को अंकुर अग्रवाल का जन्म हुआ। इन्होंने राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। ये मथुरा में एसीपी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार नई कमिश्नरी प्रणाली के अनुसार अब अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर हैं।

उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी के रूप में पोस्ट के लिहाज से वृंदा शुक्ला अपने पति अंकुर अग्रवाल से सीनियर हैं और उनसे ऊंचे ओहदे पर भी हैं।
इन दोनों ने अंबाला के जीसस एंड मेरी स्कूल से 10वीं तक साथ पढ़ाई की है। इसके बाद अंकुर जहां बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए राजस्थान चले गए तो वहीं वृंदा अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।
अमेरिका में की यूपीएससी की तैयारी
पढ़ाई पूरी करने के बाद वृंदा अमेरिका में तो अंकुर बंगलूरू में नौकरी करने लगे और बाद में वह भी अमेरिका चले गए। अमेरिका में ही दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। वृंदा ने 2014 में अपने दूसरे प्रयास में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। अंकुर इसके दो साल बाद पहले ही प्रयास में 2016 में आईपीएस बने। वृंदा को नगालैंड काडर मिला और अंकुर को उत्तर प्रदेश काडर था।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






