जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में मानवता शर्मसार: रेलवे ओवरब्रिज पर झोले में नवजात बच्चे को फेंककर भागे परिजन

चंदौली के छीतो गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर झोले में जिंदा नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें।
 

रेलवे ओवरब्रिज पर झोले में मिला नवजात

मासूम को देखकर युवकों के उड़े होश

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सक्रिय

छोड़ने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

चंदौली से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के छीतो गांव के पास बने रेलवे ओवरब्रिज पर एक झोले में जिंदा नवजात बच्चा मिला है। जानकारी के मुताबिक, ओवरब्रिज पर एक झोला लावारिस हालत में पड़ा था। जब कुछ युवकों की नजर उस झोले पर पड़ी और उन्होंने उसे खोलकर देखा, तो अंदर जीवित नवजात को देखकर उनके होश उड़ गए। इस तरह एक मासूम को लावारिस हालत में छोड़कर जाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने मासूम को पहुंचाया अस्पताल
झोले में नवजात को देखते ही युवकों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नवजात को बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम बच्चे की देखरेख में जुट गई और मासूम का उपचार शुरू किया गया।

लावारिस छोड़ने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
एक मासूम को इस हालत में छोड़ जाने की इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल नवजात को झोले में रखकर वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया।


चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*