गंगा पुल 5 दिन रहेगा बंद: NH-29 बाईपास पर लोड टेस्ट के कारण रूट डायवर्जन लागू
परियोजना निदेशक, एनएचएआई के निर्देश पर एनएच-29 बाईपास (रिंग रोड) गंगा पुल पर 10 नवंबर (सुबह 8 बजे) से 14 नवंबर 2025 (रात 12 बजे) तक भार परीक्षण (लोड टेस्ट) के कारण यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
यातायात अलर्ट: NH-29 बाईपास (रिंग रोड) गंगा पुल पर 10 से 14 नवंबर तक आवागमन रहेगा पूर्णतः बंद
पचफेड़वा रिंग रोड पर भार परीक्षण के कारण 5 दिन यातायात बंद
रूट डायवर्जन लागू
चंदौली रिंग रोड गंगा पुल बंद, एनएच-29 बाईपास रूट डायवर्जन, भार परीक्षण एनएचएआई चंदौली, 10 से 14 नवंबर यातायात बंद, पचफेड़वा रिंग रोड.
यातायात पुलिस, चंदौली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, एनएच-29 बाईपास (रिंग रोड) गंगा पुल पर भार परीक्षण (लोड टेस्ट) किए जाने के कारण 10 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक पुल पर आवागमन पूर्णरूप से बंद रहेगा। यह निर्णय परियोजना निदेशक, एनएचएआई के पत्र के आलोक में लिया गया है। पचफेड़वा रिंग रोड पर मवईकला से गंगा ब्रिज तक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो 10 नवंबर को सुबह 8 बजे से 14 नवंबर को रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
वाराणसी जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
यातायात पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पचफेड़वा रिंग रोड से दो पहिया, चार पहिया और हल्के वाहन केवल सकलडीहा, ताराजीवनपुर, कैली और मवईकलां तक ही जा सकेंगे। किसी भी वाहन को मवईकलां से आगे गंगा ब्रिज होते हुए वाराणसी की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर की ओर जाने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों को एनएच-19 (नेशनल हाईवे-19) और चंदौली-सैदपुर मार्ग का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यातायात पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है ताकि भार परीक्षण का कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके और यातायात व्यवस्था बनी रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







