जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक बार फिर होगा चहनिया ब्लॉक में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के भाग्य का फैसला, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग

चहनिया ब्लॉक में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीफ फाइनल हो गयी है। हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे चर्चा की तिथि तय की है।
 

 भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

डीएम ने फाइनल कर दी तारीख

देखिए अबकी बार विधायक जी कैसे बचाते हैं अरुण जायसवाल की कुर्सी 

 

चंदौली के चहनिया ब्लॉक में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीफ फाइनल हो गयी है। हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे चर्चा की तिथि तय की है। उसी के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। 

मामले में बताया जा रहा है कि  23 अप्रैल को चहनिया के बीडीओ को पत्र जारी कर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में बुलाने के लिए कहा गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों में पक्षपात किया जाता है। कई कार्य बिना बीडीसी सदस्यों की सहमति के मनमाने तरीके से कराए जाते हैं। इस बात को लेकर लगभग एक साल से खींचतान चल रही है।

BJP block pramukh Arun Jaiswalx

आपने देखा होगा कि बीडीसी सदस्यों ने सबसे पहले डीएम कार्यालय में हलफनामा दिया, लेकिन जब उस पर खानापूर्ति की जाने लगी तो सबी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट के आदेश के बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा की तिथि तय की है। चहनिया ब्लॉक सभागार में होने वाली इस बैठक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होने की संभावना है। 

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दावा है कि ब्लॉक प्रमुख के कार्यों से लोगों में नाराजगी है। उनका मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाएगा। विकास कार्यों की बैठकों में भी सदस्य ब्लॉक प्रमुख के कार्यों का विरोध करते रहे हैं, लेकिन सत्तापक्ष के विधायक और अन्य नेताओं के द्वारा दबाव बनाकर उनको चुप कराने की कोशिश की जाती है। 

BJP block pramukh Arun Jaiswalx

चहनिया ब्लॉक में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ जब से उपेन्द्र सिंह गुड्डू ने मोर्चा खोला है, तब से ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल की कुर्सी डगमगा रही है, लेकिन विधायक जी की कृपा से हर बार कुर्सी बच जा रही थी। अबकी बार देखना है कि विधायक जी और उनके लोग किस तरह से चहनिया ब्लॉक में पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल की कुर्सी बचाने के लिए जुगाड़ लगाते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*