जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव : पल की अपडेट के लिए करें क्लिक

चंदौली जनपद के चहनिया विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूरे ब्लॉक परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा जा रहा है।
 

ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को करना है मतदान

हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है अविश्वास प्रस्ताव के लिए मीटिंग

चंदौली जनपद के चहनिया विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूरे ब्लॉक परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा जा रहा है। वहां पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार से कोई गड़बड़ी न हो सके। 

इसके अलावा वहां पर धीरे-धीरे महिला और पुरुष क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचने लगे हैं। साथ ही साथ वहां पर एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि चहनिया विकासखंड में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिनको आज इस बैठक में भाग लेना है। उसके बाद नाराज सदस्यों द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान भी करना है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य एकजुट हैं और उनका आरोप है कि उनके प्रमाण पत्र जब्त किए जा रहे हैं और मतदान के लिए कई महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बाहर करने की कोशिश की जा रही है।


 आपको बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर इस अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय की गई है और जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त होकर मीटिंग व अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की व्यवस्था कर चुका है। 


मौजूदा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल से नाराज पांच दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के रूप में अरुण जायसवाल का काम ठीक नहीं है और बिना उनकी राजमंदी के तमाम तरह के कार्य कराए जाते हैं और क्षेत्र पंचायत में बहुत अधिक भ्रष्टाचार हो रहा है।

चहनियां ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के पहले उपेंद्र सिंह गुड्डू नजरबंद, सुनिए कुर्सी बचाने की कहानी

सुनिए क्या कह रहे हैं उपेंद्र सिंह गुड्डू
चहनियां ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा
उपेन्द्र सिंह गुड्डू को घर पर किया गया है नजरबंद
बोले-तथाकथित भाजपाईयों की इशारे पर हो रही है ऐसी कार्यवाही 
चहनियां ब्लॉक प्रमुख को हटाना-बनाना बीडीसी लोगों का काम
हमारे ऊपर जबरदस्ती बनाया जा रहा है दबाव                              

बीडीसी के पैसों पर डाका डाल रहे हैं प्रमुख व बीडीओ                    

ब्लॉक परिसर के पेड़ों को काटकर बेंच डाले हैं प्रमुख                    

बिना कोरम के बैठकें करके होती हैं खानापूर्ति

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*