जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नाव हादसे में अभी तक मिला एक किशोर का शव, दो अन्य की तलाश अभी भी जारी

इसी दौरान कुछ लोग सेल्फी लेने लगे। तभी असंतुलित नाव नदी में पलट गई। पीयूष, यश और अरुण डूब गए। बाकी अन्य किसी तरह तैरकर बाहर आ गए।
 

सेल्फी लेते वक्त पलटी थी लोहे की नाव

तीन किशोर डूबे और 3 तैरकर आ गए थे बाहर

बबुरी कोदोचक डबरी गांव के सामने हुई थी घटना

चंद्रप्रभा नदी में नौका विहार करके सेल्फी ले रहे थे युवक

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक डबरी कला गांव के सामने चंद्रप्रभा नदी में सोमवार शाम नाव पलटने से तीन किशोर डूब गए। जबकि तीन लोग तैरकर बाहर आ गए। हादसे वक्त नाव पर सवार 6 लोग सेल्फी ले रहे थे। फिलहाल एक की लाश अब तक मिल पायी है, जबकि दो लापता की तलाश जारी है। 

देखिये विडियो - https://x.com/chandaulinews/status/1983047148246544764

 boat accident

कोदोचक डबरी कला के 13 वर्षीय पीयूष पुत्र कैलाशराम, 13 वर्षीय यश पुत्र श्यामचरण और 12 वर्षीय अरुण पुत्र कैलाश घाट किनारे छठ पूजा देखने गए थे। उनके साथ गांव के ही पिंटू, रितेश और भोंदू भी थे। चंद्रप्रभा नदी में घाट किनारे मछली मारने के लिए एक नाव खड़ी थी। सभी छह लोग उस पर सवार होकर बीच धार में चले गए। खबर लिखे जाने तक लापता एक किशोर अरुण (उम्र 14 वर्ष) का शव अथक प्रयासों के बाद बरामद कर लिया गया है। वहीं, दो किशोर यश (उम्र 16 वर्ष) और पीयूष (उम्र 13 वर्ष) की तलाश अब भी जारी है। 

 boat accident

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लोग सेल्फी लेने लगे। तभी असंतुलित नाव नदी में पलट गई। पीयूष, यश और अरुण डूब गए। बाकी अन्य किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। घाट किनारे पूजा कर रही व्रती महिलाएं और श्रद्धालु नाव पलटते देखकर शोर मचाने लगे।

जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के मौके पर डबरी कला के निवासी 6 लोग एक नाव पर सवार होकर नदी के बीच में चले गए थे। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार किशोर और युवक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। नाव डूबने के दौरान, उसमें सवार 6 लोगों में से तीन, भनटु (उम्र 20 वर्ष), पिंटू सोनकर (उम्र 30 वर्ष) और रितेश सोनकर (उम्र 22 वर्ष) को नदी में डूबते देख ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। हालांकि, यश, पीयूष और अरुण गहरे पानी में डूब गए।

देखें विडियो - https://youtube.com/shorts/cn_2zAsopHk

 boat accident

अरुण का शव बरामद, दो की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद, अरुण का शव बरामद कर लिया गया। दुःख की बात है कि यश और पीयूष की तलाश अब भी जारी है।

प्रशासन की टीमें डूबे हुए अन्य दो किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को लगातार जारी रखे हुए हैं। जानकारी होते ही मौके पर डीएम, एसपी, एसडीएम और पुलिस पहुंच गई। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि डूबे युवक छठ पूजा से संबंधित नहीं थे, बल्कि वे दूसरे स्थान से नौका विहार करते हुए पहुंचे थे। प्रशासन इस घटना को छठ पूजा से अलग दिखाने की कोशिश कर रहा था।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*