जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में राजभर ने बताया PDA का फुलफॉर्म, पीटेगा-अहीर और पिटेगा दलित-अल्पसंख्यक

चंदौली के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित भागीदारी पार्टी (पी) के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हुंकार भरी। उन्होंने सपा के 'PDA' पर तंज कसते हुए विपक्षी दलों पर समाज से छल करने का बड़ा आरोप लगाया।

 
 

चंदौली में भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

ओपी राजभर ने अखिलेश के PDA पर कसा तंज

प्रजापति समाज को एकजुट होने का दिया संदेश

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

एनडीए में भागीदारी और संगठन मजबूती पर जोर

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया और मंच से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

op-rajbhar-attacks-akhilesh-yadav-pda-in-meeting

अखिलेश यादव के 'PDA' का बताया नया अर्थ
सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन शब्द पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव के चर्चित 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नया अर्थ बताते हुए कहा कि 'PDA' का असल मतलब 'पीटेगा अहीर और पिटेगा दलित व अल्पसंख्यक' है। उन्होंने जनता से इन दलों से सावधान रहने की अपील की और आरोप लगाया कि सपा सरकार में केवल यादवों और मुसलमानों को ही योजनाओं का लाभ मिला।

प्रजापति समाज को उठानी होगी अपनी आवाज
राजभर ने भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प का जिक्र करते हुए प्रजापति समाज के लोगों से अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यादव सपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं और राजभर सुभासपा के साथ खड़े हैं। ऐसे में प्रजापति समाज को भी अपना झंडा हाथ में लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी, क्योंकि अब तक सभी राजनीतिक दलों ने इस समाज के साथ केवल छल किया है।

op-rajbhar-attacks-akhilesh-yadav-pda-in-meeting

सपा सरकार पर योजनाओं में बंदरबांट का आरोप
राजभर ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान सरकारी योजनाओं की केवल 'बंदरबांट' हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के लोग जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन को बिगाड़ना चाहते थे, लेकिन सरकार ने युवाओं की बात को संजीदगी से सुना और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया।

सपा के सत्ता में लौटने का सपना रहेगा अधूरा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा की नीतियां दलितों व पिछड़ों के हित में नहीं हैं। राजभर ने ऐलान किया कि वे सभी अब एनडीए में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और अपने समाज के लोगों को विधायक व सांसद बनाने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड की अगली सभा के बाद सपा नेताओं के होश उड़ जाएंगे, क्योंकि उनके बनाए मोर्चे ने सपा का जनाधार घटा दिया है और अखिलेश का सत्ता में लौटने का सपना अधूरा रह जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*