चना, मटर और सरसों के मुफ्त बीज पाने का मौका, 25 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
चंदौली के किसानों के पास शानदार मौका
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने दी जानकारी
रबी सीजन में दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने का प्लान
खबर को क्लिक करके कर सकते हैं अप्लाई
चंदौली जिले में रबी सीजन में दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मुफ्त बीज मिनी-किट वितरित किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को 25 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसमें चयनित किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के जरिए बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया है कि राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के जरिए बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे।

तोरिया बीज मिनीकिट का वितरण जारी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए जिले को 255 तोरिया बीज मिनीकिट का आवंटन हुआ था, जिसमें से 200 किसानों ने अब तक बुकिंग कर ली है। उन्होंने किसानों से तुरंत अपने ब्लॉक के बीज गोदाम से तोरिया मिनीकिट प्राप्त करने का आग्रह किया है।
ऐसे करें मुफ्त बीज के लिए आवेदन
प्रदेश सरकार की 'राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन/तिलहन बीज मिनीकिट एवं प्रसार कार्यक्रम' योजना के तहत, किसानों को चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज मिनीकिट मुफ्त दिए जाएंगे।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- केवल वे किसान जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2025 है।
- एक किसान, एक मिनीकिट: एक किसान केवल एक फसल के बीज मिनीकिट के लिए आवेदन कर सकता है।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने चयन प्रक्रिया के बारे में बताया कि अगर आवेदनकर्ता निर्धारित लक्ष्य से अधिक होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि पारदर्शी तरीके से वितरण किया जा सके।
चयनित किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के जरिए बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। जिन किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे विभाग के पोर्टल agridarshan-up-gov-in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







