जानिए किसकी शह पर सड़क पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड ट्रक व डंपर, अलीनगर एरिया में दिखता है ऐसा नजारा
DM साहब नवागत खनन अधिकारी तोड़ रहे हैं कुर्सी
खनन माफियाओं पर कौन कसेगा नकेल
सड़कों पर धूल उड़ा रहे हैं ओवरलोड ट्रक व डंपर
आप भी देख लीजिए वीडियो
चंदौली जनपद में खनन विभाग के साथ-साथ परिवहन व पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अलीनगर क्षेत्र से लेकर पचपेड़वा तक प्रतिदिन दर्जनों डंफर अवैध रूप से भस्सी लादकर फर्राटे भर रहे हैं। सड़क पर उड़ती धूल से लोगों का चलना दूभर हो गया है, वहीं क्षेत्रीय लोग प्रदूषण और दुर्घटनाओं के खतरे से परेशान हैं, लेकिन ये गाड़ियां न तो पुलिस को दिखती हैं और न ही परिवहन व खनन विभाग के लोग कुछ करने की सोचते हैं। ऐसे में सरकारी विभागों पर सवाल उठना लाजिमी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया दिनदहाड़े कई ट्रिप भस्सी और मिट्टी-गिट्टी का परिवहन करते रहते हैं, लेकिन खनन विभाग के साथ-साथ परिवहन के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस को भी इन गाड़ियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं होती है, तभी तो सभी अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। न तो कोई जांच हो रही है और न ही कार्रवाई।
मजे की यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत है या फिर किसी के खौफ के साए में कार्रवाई करने से डर रही है। हाल ही में तैनात नवागत खनन अधिकारी की निष्क्रियता से भी ऐसी चीजों को बढ़ावा मिल रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अधिकारी कुर्सी संभालने के बाद अब तक सिर्फ औपचारिक दौरे तक ही सीमित हैं। वहीं, माफिया पूरी तरह बेखौफ होकर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और कोई दुर्घटना हुयी तो जनआक्रोश बढ़ सकता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







