जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

PM मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान पर जोर, कॉलेज और स्कूल में लगाए गए दर्जनों पौधे

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक करना है।
 

चकिया के उसरी गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित

विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा गया केक

सेवा पखवाड़े के तहत वृक्षारोपण को मिली रफ्तार

चंदौली जिला के चकिया तहसील अंतर्गत उसरी गांव स्थित पंडित बच्चन जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं कमला चन्द्र इंटरनेशनल स्कूल में संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्वलित करने के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर किया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का अपील किया।

MLA Chakiya Kailash Kharwar

इस दौरान आंवला, नीम, आम, शीशम, जामुन, पीपल सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

MLA Chakiya Kailash Kharwar

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और ये धरती को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पौधों को रोपने के बाद उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दें।

MLA Chakiya Kailash Kharwar

चकिया रेंजर अश्विनी चौबे ने कहा कि वन विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन असंभव है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में हरित चेतना का संचार करते हैं, और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने में मददगार साबित होते हैं।

MLA Chakiya Kailash Kharwar

छात्रों ने पौधों को अपनाने और उनकी नियमित देखभाल का प्रण लिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि वृक्षारोपण स्थल पर पौधों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाई जाएगी, जिससे पशुओं या अन्य कारणों से पौधों को क्षति न पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति अपने आस-पास एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी परवरिश जिम्मेदारी से करें।

इस दौरान डिप्टी रेंजर आनंद दूबे, वन दरोगा रामअशीष, अमित यादव, यशवंत सिंह, आदित्य कुमार, शिवबक्श सिंह, अमित कुमार सिंह, सैयद मसूद, मोहम्मद आजाद, महाविद्यालय प्रबंधक अभिषेक पांडेय, अजय कुमार पाण्डेय, विकास कुमार पांडेय, रितु पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, संध्या सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय, शिवा मिश्रा, शिवम पाठक, प्रिंस पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*