गो-तस्करी के वायरल वीडियो पर एसपी का एक्शन, धरौली चौकी के दीवान संजय सिंह निलंबित
चंदौली पुलिस की छवि धूमिल करने वाले दीवान संजय सिंह को गो-तस्करी से जुड़े एक वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। एसपी आदित्य लांग्हे की इस सख्त कार्रवाई ने महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
गो-तस्करी के वीडियो पर हुई कार्रवाई
दीवान संजय सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
एएसपी की जांच में दोषी पाया गया सिपाही
पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार पर जताया सख्त रुख
धरौली चौकी के अन्य कर्मियों में मचा हड़कंप
चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को साफ-सुथरा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आद्यित्य लांग्हे ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी में तैनात दीवान संजय सिंह को अनुशासनहीनता और अवैध कार्यों में संलिप्तता के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद से पूरे जनपद के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
वायरल वीडियो ने खोली पोल, एएसपी ने की जांच
पूरा मामला लगभग एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। इस वीडियो में दीवान संजय सिंह का नाम गो-तस्करी से जुड़े एक संदिग्ध लेनदेन और मिलीभगत में सामने आया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चंद्रशेखर को मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी थी। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और दीवान की भूमिका की गहनता से पड़ताल की गई, जिसमें संजय सिंह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।
निलंबन के साथ विधिक कार्यवाही के निर्देश
जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद, बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने कड़ा फैसला लेते हुए दीवान संजय सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। इसके साथ ही, विभागीय जांच के अलावा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई (Legal Action) भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में गैरकानूनी धंधा करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का काम अपराध रोकना है, न कि अपराधियों को संरक्षण देना।
चौकी प्रभारियों को दी गई सख्त चेतावनी
इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी चौकी क्षेत्र में गो-तस्करी या अन्य कोई अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत से होता पाया गया, तो केवल मातहत ही नहीं बल्कि संबंधित प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से सैयदराजा और अलीनगर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन को लेकर भारी दबाव देखा जा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






