चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों का तबादला
देर रात जारी हुयी तबादला सूची
कई पुलिसकर्मियों के तबादले हुए रद्द
नए स्थान पर दी गयी तैनाती
चंदौली समाचार पर पढ़िए पूरी लिस्ट
चंदौली जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह स्थानांतरण कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस बल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। इस कदम से जिले के विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद है।
स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय भेजा गया है, जबकि मुख्य आरक्षी पूनम सरोज को वन स्टॉप सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, मुख्य आरक्षी देवकीनंदन मौर्या अब एण्टी रोमियो स्क्वाड का हिस्सा होंगे।
आरक्षी सोनू सिंह को विवेचना सेल से थाना शाहबगंज स्थानांतरित किया गया है, और आरक्षी संदीप कुमार गौतम को साइबर थाना भेजा गया है। पवन कुमार का तबादला मुगलसराय से धानापुर किया गया है।
मुख्य आरक्षी जितेंद्र गिरी अब यू0पी-112 से मुगलसराय थाने में सेवाएं देंगे। अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में आरक्षी शिशिरनाथ गौतम को चंदौली से धीना थाना, और आरक्षी मनीष यादव को सकलडीहा से डीआईडीपी सेल भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अफजाल अब्बास जैदी को कंदवा से अलीनगर थाना स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह, मुख्य आरक्षी कंचन यादव को चंदौली से चकिया थाना और आरक्षी नील कमल यादव को चंदौली से अलीनगर थाना भेजा गया है। इन तबादलों से जिले के विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने की उम्मीद है।
यहाँ तबादला हुए पुलिसकर्मियों की सूची है:

Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






