चंदौली से बनारस आने-जाने वाले ध्यान दें, इन रास्तों पर नहीं जा पाएंगी गाड़ियां
दशहरा और दुर्गापूजा के लिए पुलिस का ट्रैफिक प्लान
चंदौली में 3 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन का प्लान जारी
केवल रात में रात 2 बजे खुलेगी 'नो एंट्री'
चंदौली जिले में दशहरा और दुर्गापूजा के दौरान आम जनमानस, दर्शनार्थी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ तथा सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशानुसार आज 30 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 तक जनपद में विशेष रूट डायवर्जन और 'नो एंट्री' प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए लागू की गई है।
लागू रूट डायवर्जन और 'नो एंट्री' प्लान
यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए जिले में कई इलाकों रास्तों पर आवागमन को लेकर बदलाव किए गए हैं, जो इस प्रकार है....
चंदासी से पड़ाव, कटेसर और लंका मैदान की तरफ जाने वाले सभी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' लागू रहेगी। यह 'नो एंट्री' प्रतिदिन रात 02:00 बजे खोली जाएगी।
कटरिया से लंका मैदान, कटेसर, पड़ाव और चंदासी की तरफ आने वाले वाहनों के लिए भी 'नो एंट्री' लागू रहेगी। इन मार्गों पर भी यातायात के लिए यह रोक रात 02:00 बजे हटाई जाएगी।
आलमपुर और गोधना चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से ही डायवर्ट किया जाएगा और उन्हें वापस हाइवे की तरफ भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे इन चार दिनों के दौरान असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों और लागू किए गए डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








