जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंची पार्टियां, सुबह 7 बजे से होगा मतदान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सातवें और अन्तिम चरण में मतदान के लिए नवीन मण्डी से शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
 

चंदौली जिले के में लोकसभा चुनाव

सभी पोलिंग बूथों पर पहुंची पार्टियां

डीएम-एसपी लेते रहे मौके पर जाकर जायजा

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सातवें और अन्तिम चरण में मतदान के लिए नवीन मण्डी से शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सुबह 7 बजे कर्मचारी पहुंच गए और अपनी-अपनी डयूटी चार्ट के अनुसार किट प्राप्त किए। उसके बाद बूथों के लिए रवाना हो गए। 4 बजे तक शत प्रतिशत पोलिंग पार्टियां नवीन परिसर से रवाना हो गई थीं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक परिसर में भ्रमणशील रहे। साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करते देखे गए। 

Polling Parties on Booths

आपको बता दें कि जिले में 1 जून दिन शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को मण्डी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सुबह सात बजे तक कर्मचारी मण्डी परिसर में पहुंच गए। विधानसभावार अलग-अलग टेबल बनाया गया था। जहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को डयूटी चार्ट के साथ ईवीएम दी गई। इसके बाद उन्हें बसों से बूथों के लिए भेजा गया।

Polling Parties on Booths

इसके पहले जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और पानी का भरपूर सेवन करने के लिए भी कहा गया। पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी।

Polling Parties on Booths

शनिवार सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां उन्हीं वाहनों पर सवार होकर वापस आएंगी।

Polling Parties on Booths

पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय और प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*