जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेलनीर की सप्लाई नहीं दे पा रहे रेलवे ठेकेदार, क्या कर रही है भारत सरकार ​​​​​​​

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन और मंडल के अन्य स्टेशनों पर रेलनीर की आपूर्ति ठप होने के कारण पानी का संकट गहरा गया है। इस भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए काफी मुश्किल हो रही है।
 

आपूर्ति ठप होने से यात्री परेशान

अधिक दाम पर पानी खरीदकर बुझा रहे अपनी प्यास

चुप्पी साधे बैठे है विभागीय अधिकारी व कर्मचारी

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन और मंडल के अन्य स्टेशनों पर रेलनीर की आपूर्ति ठप होने के कारण पानी का संकट गहरा गया है। इस भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए काफी मुश्किल हो रही है। इस दौरान यात्री अन्य कंपनियों की पानी निर्धारित दर से अधिक दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वही विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है।

आपको बता दें कि पीडीडीयू रेल मंडल में दानापुर रेलनीर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन भीषण गर्मी में प्लांट ने पानी की आपूर्ति करने से हाथ खड़ा कर लिया है। इस दौरान आगामी 22 जून तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान मैदान में कई कंपनियों पानी देने के लिए सामने आई है। इस क्रम में निर्धारित दर 15 की जगह 20 रुपये में पानी बोतल यात्री खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे है। इससे यात्रियों में रोष दिख रहा है। 

वहीं अधिकांश अभावग्रस्त यात्री वाटरबूच का सहारा ले रहे है। ताकि भीषण गर्मी में किसी तरह पानी की पीने का काम चल सकें। विभागीय कर्मचारी रेलनीर की आपूर्ति ठप होने पर मौन है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 

दस से 12 लाख का प्रतिदिन हो रहा पानी का कारोबार 

रेल प्रशासन रेलनीर पानी बंद होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दस कंपनियों को पानी बेचे जाने का एनओसी जारी किया है। ताकि यात्रियों को पानी की दिक्कत न होने पाये, लेकिन एप्रूवल के बाद भी कई कंपनियां भी पानी की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है। इस दौरान इक्का दुक्का कंपनियां ही पानी की आपूर्ति कर रहीं है। इस दौरान अवैध पानी भी निर्धारित दर से अधिक दाम पर खूब बिक रहा है। विभागीय कर्मचारियों की माने तो मंडल में दस से 12 लाख तक पानी का कारोवार प्रतिदिन हो रहा है। इस दौरान पानी के कारोबरियों की बल्ले बल्ले हो रही है।

देशभर में 14 रेलनीर प्लांट से यात्री बुझाते हैं प्यास


भारतीय रेलवे यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए देश के अगल अगल जगहों पर 14 रेल प्लांट लगाया है। ताकि यात्रियों में पानी की आपूर्ति की जा सके। लेकिन भीषण गर्मी में इसमें कई प्लांट पानी आपूर्ति करने में हाथ खड़ा कर लेते है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसमें दानापुर प्लांट से ईसीआर जोन में पानी की आपूर्ति की जाती है। अब बंद होने से लोग परेशान हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*