जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से फायदा या नुकसान, जानिए चंदौली जिले का हाल

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने बताया कि सरसों और मटर में फूल आ रहा है। उसके लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित होगी। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
 

कुछ फसलों को हो रहा फायदा

वहीं कुछ फसलों को हो रहा नुकसान

जानिए क्या कह रहे हैं कृषि वैज्ञानिक

चंदौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में छाए बादल से मौसम का मिजाज बदल गया है। 24 घंटे पहले हवा के साथ रिमझिम बारिश के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में आई गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है।

आपको बता दे कि इस रिमझिम बारिश से कुछ फसलों को फायदा तो कुछ को नुकसान की आंशका जताई जा रही है। बारिश के चलते ग्रामीण और शहरी इलाकों में फिसलन हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

बता दें कि अचानक हुई रिमझिम बारिश के चलते मौसम का मिजाज एकदम करवट ले चुका है। लोग फिर ठंडी बढ़ने के चलते घरों में दुबक गए हैं। कई जगहों पर लोग अलाव और हिटर के सहारे सर्दी से बचने का जुगाड़ कर रहे हैं। वहीं खेती किसानी को लेकर भी अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने बताया कि सरसों और मटर में फूल आ रहा है। उसके लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित होगी। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।

 उन्होंने बताया कि आलू की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है, लेकिन जिन सरसों और मटर में फलियां लग चुकी हैं, उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

 बारिश से नगर में साफ सफाई की भी पोल खुल गई है। नगर के कई हिस्सों में जगह-जगह गलियों में कीचड़ और गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह से हो रही बारिश से आवागमन में काफी परेशानी हुई। छात्र-छात्राओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*