जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राजनाथ सिंह ने विपक्षियों पर कसा तंच - कहां सपा और कांग्रेस की सरकार जब भी आती है तो बढ़ जाता है भ्रष्टाचार

अपने गृह विधान सभा के शहाबगंज क़स्बा में गुरुवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ के विचार की वकालत करते हुए कहा कि इससे लोगों के समय के साथ-साथ देश के संसाधनों की भी बचत होगी।
 

चंदौली जिले के अपने गृह विधान सभा के शहाबगंज क़स्बा में गुरुवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ के विचार की वकालत करते हुए कहा कि इससे लोगों के समय के साथ-साथ देश के संसाधनों की भी बचत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है जबकि मोदी सरकार के 10 साल के शासनकाल में उनके खिलाफ अनियमितता का एक भी आरोप नहीं लगा।

रक्षामंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस खत्म हो जाएगी और पार्टी अगले कुछ वर्षों में देश में ‘डायनासोर’ की तरह विलुप्त हो जाएगी। सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से, कांग्रेस जब भी शासन में रही, उसे भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्र सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब होती जा रही है कि 2024 के बाद अगले 5-10 सालों में जब लोग इसके बारे में बात करेंगे तो उनके बच्चे पूछेंगे कि कांग्रेस कौन है? अगले कुछ वर्षों में कांग्रेस उसी तरह विलुप्त हो जाएगी, जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए। उन्होंने उपस्थित जनता से विपक्ष से सावधान रहने की अपील किया।

उन्होंने कहा लोकतंत्र में विपक्ष का होना जरूरी है लेकिन इस समय विपक्ष घबरा गया है और अनर्गल बातें कर रहा है। विपक्ष मुद्दाविहीन है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि मोदी संविधान को बदल देंगे जो सरासर झूठ है। संविधान की रक्षा भाजपा ही कर सकती है।उन्होंने काँग्रेस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा राज्य सरकारों को भंग करने का काम की है।

Rajnath Singh commented on other party

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि दुनिया में धन-दौलत के मामले में दस वर्ष पूर्व भारत ग्यारहवें नम्बर पर था लेकिन अब पांचवें नम्बर है। पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था भारत की है। और जल्द ही भारत तीसरे नम्बर पर होगा।उन्होंने कहा देश की रक्षा सेना के जवान सीने का बटन खोलकर कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सपा समाप्त पार्टी है वहीं इंडी गठबंधन चुनाव बाद इंड हो जाएगी। उन्होंने अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी सिंह को भारी मतों से जिताकर भेजने की अपील जनता से की।भाजपा/अपना एस की प्रत्याशी रिंकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को आगे बढाने का काम कर रहे है।उनके कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। सभा के दौरान राजनाथ सिंह के प्रशंसक रवि मद्धेशिया ने चकिया में कम्पनी खोलने की मांग कि तो रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव जिताकर भेजा फिर जेवन कहबा जा तेवन होइ। 

इस दौरान सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह,विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व प्रमुख अनुग्रह नारायण सिंह,चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,अजय पांडेय,रिंकू विश्वकर्मा, विजय शंकर सिंह उर्फ बाबिल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व चेयरमैन सहकारिता प्रभात पटेल,प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह, सतेन्द्र मौर्य कुलदीप सिह पटेल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू पटेल,आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*