राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह पहुंची चंदाइत गांव, गांव चलो अभियान के दौरान किया संपर्क

योगी सरकार के 8 सालों के कार्यों पर चर्चा
मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार
जमीनी हकीकत परखने की कोशिश
चंदौली जिले में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत नियामताबाद ब्लॉक के चंदाइत शिव मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों की स्थानीय ग्रामीणों के साथ चर्चा की। साथ ही 10 अप्रैल 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘गांव चलो अभियान’ के तहत गांव के लोगों से संपर्क किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जनपद की ग्राम सभा चंदाइत का दौरा भी किया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र 2047 की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। देश में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से लाखों ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा करना, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना है, जिसका परिणाम संतोषजनक दिख रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद दर्शना सिंह ने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर बूथ स्तर तक सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।
कार्यक्रम के संयोजक बृजेश बिंद (सह-संयोजक, मत्स्य प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र) रहे। जनसभा में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांसद द्वारा साझा की गई जानकारी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में गंगा राम साहनी (मंडल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष), महेश लाल जायसवाल, अंजनी कुमार चौबे, रघु बिंद मास्टर, बचानू बिंद, दिलीप कुमार मौर्या, अमरनाथ जी, शंकर भारती, अशोक कुमार बिंद के साथ साथ ही कई बूथ अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*