भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर दर्शना सिंह ने की चंदौली की इन सड़कों के मरम्मत की मांग
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सौंपा पत्र
5 सड़कों के लिए मंत्रीजी से की चर्चा
जानिए कौन-कौन सी सड़कों के लिए की है चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके चंदौली जिले की कई सड़क संबंधी समस्याओं को अवगत कराया है। साथ ही साथ उन्होंने एनएचएआई विभाग से संबंधित अधिकारियों की शिकायत भी की है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर चंदौली-गाजीपुर और मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाली कई समस्याओं के बारे में पत्र लिखकर अवगत कराया है। साथ ही साथ उनसे इन सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
सांसद दर्शना सिंह ने वाराणसी जनपद के डॉफी टोल प्लाजा से लेकर नौबतपुर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के सुदृढ़ीकरण की कार्य में भी बेहद धीमी गति से काम होने और डॉफी टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या के बारे में अवगत कराया है। साथ ही अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए विभाग द्वारा 2019 से संस्तुति मिलने के बाद भी इस पर कोई विशेष प्रगति नहीं दिखाई जा रही है, जिससे सड़क के काम की शिकायत की है।
इसके अलावा दर्शना सिंह ने चुनार चकिया होते हुए मुगलसराय के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने के काम में भी संतोषजनक प्रगति नहीं होने की शिकायत की है और कहा है कि इस काम को भी NHAI के द्वारा कराया जाए, जिससे गुणवत्ता के साथ काम हो सके।
इसके अलावा दर्शन सिंह ने कोलकाता ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को वाराणसी के रिंग रोड से सीधे जोड़ने की बात कही, ताकि यह यात्रा सुगमतापूर्वक पूरी हो सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







