रामकिशुन यादव ने दी मुख्यमंत्री योगी को खुली चुनौती, दम हो तो यहां से लड़कर दिखा दें चुनाव
रामकिशुन यादव ने दी मुख्यमंत्री योगी को खुली चुनौती
दम हो तो सकलडीहा से लड़कर दिखा दें चुनाव
चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सकलडीहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का इतना शौक है तो वह खुद गोरखपुर छोड़कर सकलडीहा में चुनाव लड़ने के लिए आ सकते हैं। सकलडीहा समाजवादियों का गढ़ है और यहां कभी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीत नहीं सकता।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा जिसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर सकलडीहा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक जीता होता तो यहां पर और भी बेहतर विकास कार्य हुए होते। अबकी बार यहां पर जरूर से भाजपा विधायक को वोट देकर जिताना है।
इसी बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रामकिशुन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे सूबे का मुख्यमंत्री होता है और उसे भाजपा और विरोधी दल के विधायक में भेद नहीं करना चाहिए। विकास योजनाओं को लागू करने में मुख्यमंत्री की भूमिका दलगत राजनीति से ऊपर हो जाती है। अगर ऐसी सोच के साथ मुख्यमंत्री विकास कार्य कर रहे हैं, तो जनता उनको जवाब दे देगी।
रामकिशुन यादव ने कहा कि सकलडीहा विधानसभा समाजवादियों की गढ़ है, यहां पर चंद्रशेखर सिंह जैसे समाजवादी ने ने अपनी राजनीति की है और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने यहां बैठकर अपनी रणनीति तैयार की है। साथ ही साथ राजनारायण इस इलाके की राजनीति कर चुके हैं। ऐसे में यहां भारतीय जनता पार्टी के दाल नहीं गलने वाली है। आज तक धानापुर और सकलडीहा विधानसभा इलाके में कभी भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी नहीं जीत पाया है और आगे भी नहीं जीत पाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री बाबा कीनाराम के पावन भूमि पर 2 साल पहले घोषणा करके चले गए हैं और अब चुनाव के समय उनको बाबा कीनाराम की याद आई है और शिलान्यास करके यहां से जा रहे हैं।
ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल चुनावी लाभ लेने के लिए बाबा कीनाराम के दरबार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चंदौली की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है कि वह भाजपा के इस कारनामे को न समझ पाए। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चंदौली जिले की जनता जरूर सबक सिखाएगी।
धान क्रय में लापरवाही, जिले में अभी नहीं खोले गए 32 क्रय केंद्र, मुश्किल में हैं किसान
चंदौली-सकलडीहा रेलवे ओवरब्रिज : लगता है एक और तारीख देनी पड़ेगी, 24 तक काम पूरा करने का दावा
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






