जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

UP में वैक्सीन प्रिवेंटिव डिसीजेस का रीयल टाइम डिजिटल सर्विलांस शुरू, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

जनपद चन्दौली में भी यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स का शुभारम्भ हो गया है।
 

उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के प्लेटफार्म का उपयोग करने वाला पहला राज्य

होगा वैक्सीन प्रिवेंटिव डिसीजेस का रीयल टाइम डिजिटल सर्विलांस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विस्तार से दी जानकारी

उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के प्लेटफार्म का उपयोग कर के वैक्सीन प्रिवेंटिव डिसीजेस (VPDs) की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलांस शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित करके जानकारी दी गयी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के प्लेटफार्म का उपयोग करके वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (VPDs) की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शुरु करने वाला पहला राज्य बना है। इस क्रम में जनपद चन्दौली में भी यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स का शुभारम्भ हो गया है।इस अवसर पर डॉ. गुलाब वर्मा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एके दूबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

digital surveillance

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित दुबे ने बताया कि इसके माध्यम से टीकों से रोके जा सकने वाले रोगों की डिजिटल निगरानी से जिलों और राज्य के बीच तीव्र गति से संवाद संभव हो सकेगा, जिससे इन रोगों की शीघ्र पहचान और पब्लिक हेल्थ रिस्पांस की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे हमें समय पर सटीक डेटा मिलेगा एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की योजना और निगरानी बेहतर तौर पर की जा सकेगी। साथ ही इसका एक प्रमुख लाभ यह है कि इससे नागरिकों को अपनी लैब रिपोर्ट ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकार के द्वारा की गयी पहल की तारीफ की और विभागीय लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करने की अपील की।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*