जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब लोकसभा सीट पर है किन्नर समाज की नजर, 5000 किन्नर करेंगे चुनाव प्रचार

 किन्नर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा उर्फ सलमान चौधरी ने कहा है कि चंदौली की जनता ने किन्नर समाज का साथ दिया है और उसका उत्साह बढ़ाया है। इसी उत्साह से वह लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे। उनको उम्मीद है कि लोकसभा में भी उनकी जीत होगी। 

 
 

किन्नर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा का दावा

अगला निशाना 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव

5000 किन्नर करेंगे लोकसभा में चुनाव प्रचार  

चंदौली जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की सीट जीतने के बाद किन्नर यूनियन काफी उत्साहित है और इस जीत के बाद उनका अगला निशाना 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव है।

 किन्नर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा उर्फ सलमान चौधरी ने कहा है कि चंदौली की जनता ने किन्नर समाज का साथ दिया है और उसका उत्साह बढ़ाया है। इसी उत्साह से वह लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे। उनको उम्मीद है कि लोकसभा में भी उनकी जीत होगी। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सोनू किन्नर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि प्रमुख पार्टियों के नेताओं और मंत्रियों के अथक प्रयास के बाद भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की जनता ने किन्नर समाज को आशीर्वाद दिया है। सोनू किन्नर नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन होने वाली तीसरी किन्नर हैं। इससे उनके समाज का हौसला बढ़ा है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा के गढ़ में ज्यादा वोट हासिल करके यह दिखा दिया है कि भाजपा को कैसे किन्नर समाज टक्कर दे सकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में केवल 200 से ढाई सौ किन्नरों ने सामूहिक प्रचार करके इतिहास रचा है। लेकिन अबकी बार होने वाले लोकसभा चुनाव में लगभग 5000 किन्नर के चुनाव प्रचार करेंगे, ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान घरों तक पहुंच कर उन लोगों से संपर्क किया जाएगा और लोकसभा चुनाव जीतना हमारी प्राथमिकता होगी।

 जनता से इतना कहना है कि हम लोग निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे पहले भी आशीर्वाद देने का काम करते थे और आगे भी जनता का कल्याण काम करने का काम करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*