जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा का लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ धरना आज, जिला मुख्यालय पर गरजेंगे सपाई

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार डब्लू ने चंदौली समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि इस धरने पार्टी के पदाधिकारी व सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ जिले भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
 

अखिलेश यादव का आया है फरमान

आज होगा हर जिले में धरना प्रदर्शन

सपा नेता खोलेंगे भाजपा सरकारके अलोकतांत्रिक रवैए की पोल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चंदौली जिले में आज लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ धरना दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इस धरने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार डब्लू ने स्थानीय लोगों और समाजवादी  पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरने को सफल बनाएं।

samajwadi party dharana

 आपको बता दें कि संसद में 142 सांसदों के लोकतांत्रिक तरीके से निलंबन किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने का तैयारी की है। उस दौरान पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ तथा भाजपा सरकार को हटाने के संकल्प को लेकर अपनी जोर-आजमाइश करने की कोशिश करेगी और लोगों के सामने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए जा रहे अलोकतांत्रिक कार्यों को रखने की कोशिश करेगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार डब्लू ने चंदौली समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि इस धरने पार्टी के पदाधिकारी व सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ जिले भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ ही साथ भाजपा सरकार की करतूतों का भांडाफोड़ करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*