जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा के पन्ना प्रमुख की तरह अब सपा के फावड़ा प्रमुख होंगे मैदान में

बताया जा रहा है कि मीटिंग के पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण का स्वागत किया।
 

सपा की मजदूरों को जोड़ने की नई रणनीति

मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष का नया प्लान

जानिए क्यों बनाए जा रहे हैं फावड़ा प्रमुख

चंदौली जिले की समाजवादी पार्टी ने मजदूर सभा की बैठक के बाद शनिवार को लोहिया भवन नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय पर कुछ खास फैसले लिए। बैठक में संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा करके गांव-गांव तक पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गयी। इसके लिए गांवों के मजदूरों को भी समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को अवगत कराने का संकल्प लिया गया। इसके लिए प्रत्येक गांव में फावड़ा प्रमुख तैनाती के लिए सहमति बनी। समाजवादी मजदूर सभा ने आवाहन किया कि इस रणनीति पर काम करके पार्टी के जनाधार को बढ़ाना है।

बताया जा रहा है कि मीटिंग के पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण का स्वागत किया।

Samajwadi party

इस दौरान सपा मजदूर सभा प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने मजदूर सभा के पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र वितरण करके हौसला बढ़ाया और कहा कि मजदूर सभा सभी गांव सभाओं में पार्टी को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए हर गांव सभाओं में एक फावड़ा प्रमुख तैनात  करने का निर्णय लिया है, ताकि निचले स्तर के लोगों तक सपा नीति व योजनाओं को ले जाया जा सके।

इस मौके पर कहा कि भाजपा की प्रदेशों केंद्र सरकार ने मजदूरों के हित में  बने हुए जन कल्याण योजना को इसने समाप्त कर दिया है, जिसने पूंजीपतियां और धन्नासेठों के हित में काम करने का काम किया। वहीं मजदूरों के साथ धोखा करके उनको गुमराह करने की साजिश की है। एक बार फिर से उनको जगाने का काम करना है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर सरकार बनाई है। अब भाजपा की सच्चाई का पर्दाफाश हो चुका है। इस बार 2024 में देश भारतीय जनता पार्टी सरकार को मजदूर व किसान देश की भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।  देश की जनता इस बार इंडिया गठबंधन को सरकार में लाने का मन बना रही है। इसी के लिए सबको मेहनत करने की जरूरत है।

मजदूर सभा जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि मजदूरों के हित में बने हुए कानून भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया है। सीधे-सीधे इसका लाभ पूजीपतियों को हो रहा है। अखिलेश यादव की सरकार ने जो मजदूरों के हित में जन कल्याण योजना लागू किया था, उसको पूरी तरह से इस भाजपा सरकार ने समाप्त करके मजदूरों के हितों  पर कुठाराघात किया है। बीजेपी की मजदूर व गरीब विरोधी नीतियों को उजगार करने के साथ ही उन्हें सपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इस दौरान आशु यादव, दिलीप पासवान, प्रभु बनवासी, श्यामजी, अरविंद यादव, जयहिंद राजभर, प्रभु बनवासी, सतपाल सिंह, नजमा बेगम, जेपी यादव, राजा खान, पंकज, धीरेंद्र यादव, भोला यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*