रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी के छात्र ने किया कमाल, प्रदेश लेवल की कबड्डी टीम में सेलेक्ट
रामकृष्ण इंटर कॉलेज के आठवीं कक्षा का छात्र है सौरभ यादव
प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से हर्ष का माहौल
मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाया था अपना हुनर
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी के आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ यादव का प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने से कॉलेज में हर्ष का माहौल है। वहीं छात्र के परिजन अपने होनहार बेटे की काबिलियत पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बताते चलें कि पिछले दिनों 26 सितंबर को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज चतुरीपुर में हुआ था। जिसमें रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी से चार सफल प्रतिभागी छात्रों सौरभ यादव, सौरभ चंद्र गुप्ता, शिवराज, करन कुमार का चयन मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी के महामना इंटर कॉलेज बच्छांव में 30 सितंबर को संपन्न हुआ जिसमें सौरभ यादव का चयन प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ।
प्रतियोगिता फैजाबाद के डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में 5 से 7 अक्टूबर के मध्य होना है। रामकृष्ण इंटर कॉलेज का इकलौता छात्र सौरभ यादव का 69वीं माध्यमिक विद्यालय प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर कॉलेज परिवार तथा परिजनों में हर्ष का माहौल है।
शहाबगंज विकासखंड के अमांव गांव निवासी चंद्रभान यादव तथा शशिकला देवी का पुत्र सौरभ यादव की इस काबिलियत पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के लोग अब प्रांतीय प्रतियोगिता में पुत्र के सफलता के लिए ईश्वर से कामना कर रहे हैं। वही सौरभ के गेम टीचर एवं कोच राकेश कुमार सोनकर उसे प्रांतीय टीम में फिट करने के लिए अथक प्रयास में लगे हुए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्तिकेय यादव, अरविंद कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार होनहार छात्र सौरभ को प्रदेश में भी सफलता अर्जित करने का कामना कर रहे हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








