जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अब थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, SC-ST के पीड़ितों की ऑनलाइन ही दर्ज होगी शिकायत

योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने प्रिवेंशन डॉट यूपीडीएसओ डॉट जीओ डॉट इन नामक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर कोई भी पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।
 

ऑफलाइन प्रक्रिया में आ रही थी दिक्कतें

ऑनलाइन पोर्टल से मिलेगी सुविधा

शासन से लेकर जिला प्रशासन तक की जाएगी निगरानी

अधिकारियों को मिलेगा लॉगिन आईडी और पासवर्ड

जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन शिकायत से दर्ज होगा मुकदमा

चंदौली जिले में एससी-एसटी उत्पीड़न के मामलों में अब पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल सेवा शुरू कर दी है, जिसके जरिए पीड़ित सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसकी निगरानी शासन से लेकर जिला प्रशासन स्तर तक की जाएगी।

आपको बता दें कि अभी तक शिकायत दर्ज कराने और आर्थिक सहायता की प्रक्रिया ऑफलाइन थी, जिसके चलते पीड़ितों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नए पोर्टल के जरिए अधिकारी अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पीड़ितों की मदद संबंधी कार्रवाई ऑनलाइन ही पूरी कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता और त्वरित न्याय की व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने प्रिवेंशन डॉट यूपीडीएसओ डॉट जीओ डॉट इन नामक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर कोई भी पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत आने के बाद पुलिस सीसीटीएनएस सिस्टम के जरिए उसका संज्ञान लेगी और जरूरत पड़ने पर मुकदमा दर्ज करेगी।

अधिकारियों का मानना है कि यह कदम एससी-एसटी उत्पीड़न की घटनाओं पर नियंत्रण में अहम साबित होगा। इसके अलावा पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी अब तेजी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत से पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से इस व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पीड़ित को न्याय व सहायता पाने में देरी न हो।

यह पहल एससी-एसटी समुदाय के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि अब शिकायत दर्ज करना न सिर्फ आसान होगा बल्कि कार्रवाई भी तय समय सीमा के भीतर होगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*