जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

योगी सरकार आज से चला रही है विशेष अभियान, स्कूली वाहनों की होगी खास चेकिंग ​​​​​​​

स्कूली वाहनों की जांच का बड़ा अभियान राजधानी सहित प्रदेशभर में आज शुरू हो रहा है, जो एक पखवाड़े तक चलेगा। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चे अनफिट वाहनों में होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

स्कूली वाहनों की जांच का बड़ा अभियान शुरु

स्कूली वाहनों के अनफिट होने पर स्कूल प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई

गाड़ी मालिकों को बरतनी होगी ये सावधानी

चंदौली जिले में स्कूली वाहनों की जांच का बड़ा अभियान राजधानी सहित प्रदेशभर में आज शुरू हो रहा है, जो एक पखवाड़े तक चलेगा। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चे अनफिट वाहनों में होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने चार टीमों का गठन किया है और टीमें सुबह आठ बजे से सक्रिय हो गई है ।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश है कि परिवहन विभाग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता की जांच कराए। सभी जिलों में निर्देश हैं कि स्कूलों में संचालित वाहनों की जिलावार सूची परिवहन विभाग तैयार कर ले। मारुति वैन, मैजिक, आटो, ई-रिक्शा में बच्चों को विद्यालय अभिभावकों की सहमति से भेजा जा रहा है, जो मोटरयान नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रवर्तन दल अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।


परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को आठ जुलाई से अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। एक पखवाड़ा तक स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट आदि का जांच अभियान चलाया जाएगा साथ ही नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


इस सम्बंध में आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज ने बताया कि वाहनों पर कार्रवाई करेंगे, लेकिन इस दौरान बच्चे परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। अभियान के दौरान मानकों का पालन न करने वाले बच नहीं पाएंगे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                                             

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*