जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अवैध खनन करने वालों पर हुई कार्रवाई, एसडीएम व खनन अधिकारी का एक्शन ​​​​​​​

सकलडीहा तहसील क्षेत्र के रतनपुरा गांव में तालाब में अवैध खुदाई करते समय उप जिलाधिकारी व खनन अधिकारी ने जेसीबी को पकड़कर सीज कर दिया।
 

 छापेमारी करते ही मचा हड़कंप

खनन अधिकारी ने जेसीबी को पकड़कर किया सीज

रतनपुर गांव में अवैध खनन पर हो गया एक्शन

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के रतनपुरा गांव में तालाब में अवैध खुदाई करते समय उप जिलाधिकारी व खनन अधिकारी ने जेसीबी को पकड़कर सीज कर दिया। अधिकारियों को देखते ही जेबीसी चालक मौके से फरार हो गया। जेसीबी सीज होने की कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कम्प मच गया ।


आपको बता दें कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार सकलडीहा  उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रतनपुरा गांव में अवैध खुदाई कर रहे जेसीबी को पड़कर सीज करने की कार्रवाई की गई । अधिकारियों की टीम को देखकर जेसीबी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया  मौके पर कार्रवाई करने के लिए खनन अधिकारी गुलशन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दूसरे चालक से जेसीबी को लाकर सकलडीहा थाने में खड़ा कराया गया।
 

इस संबंध में उप जिला अधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने बताया कि अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा जो भी जेसीबी मालिक अवैध रूप से खनन कर रहे हैं उनके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई होगी। जेसीबी को पड़कर 5 लाख का जुर्माना का लगाया गया है । मालिक का भी नाम पता किया जा रहा है । जब मालिक अपना कागज पत्र लेकर आएगा तो नाम पता चल पाएगा। 

वही खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि जेसीबी को सकलडीहा थाना अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया गया है और उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जहां भी अवैध खनन करने की सूचना मिलेगी वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                                                                                                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*