जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में चल रहा सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा, एक क्लिक पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

इसके साथ ही सेवा प्रदाता फर्म एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर करा सकते है। रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की असुविधा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है।
 

1 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक पखवाड़ा

इन सेवाओं के लिए करें अपना पंजीकरण

हेल्पलाइन नंम्बर 155330 पर कर सकते हैं कॉल

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन विभाग द्वारा sewamitra.up.gov.in नाम से सेवामित्र पोर्टल व मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से सरकारी व अर्द्ध सरकारी एवं जन सामान्य उपभोक्ता हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके माध्यम से एक ही स्थान पर उपभोक्ताओं की घरेलू सेवाओं की आवश्यकताओं के काम कराए जा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराकर सेवा पा सकता है। सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा के लिए 1 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक खास तौर ये अभियान चलाया जा रहा है।

Sevamitra Awareness

अगर आपको इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्टर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लम्बर ड्राईवर नर्सिग हाउस कन्सट्रक्सन, टेन्ट सर्विस कैटर्स सर्विस, मैनपावर सर्विसेज, नर्सिंग सेवा, हेयर कटिंग सैलुन कम्प्यूटर ए०सी० मैकेनिक, आर०ओ० मैकेनिक आदि सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता फर्म एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर करा सकते है। रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की असुविधा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है।

उक्त पोर्टल पर कोई भी आम व्यक्ति अपने आवश्यकतानुसार सुगमता पूर्वक सेवाएं प्राप्त कर सकते है। इस सम्बन्ध में सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से स्वावलम्बन के अवसर प्राप्त हो रहे हैं साथ ही इसमें डे-वर्क और प्राजेक्ट वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा 01 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है, जिसका विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*