जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पाला बदल कर भाजपायी हो गयीं शालिनी यादव, चंदौली के स्वर्गीय श्याम लाल यादव की हैं पुत्रबधू

शालिनी यादव पूर्व राज्यसभा के उपसभापति एवं केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय श्याम लाल यादव की पुत्रवधू हैं। स्वर्गीय श्याम लाल यादव कांग्रेस के बड़े नेताओं और पंडित कमलापति त्रिपाठी के करीबियों में शुमार थे।
 

चंदौली जिले के नरैना गांव का मूल निवासी है यादव परिवार

कई दशकों से राजनीति में सक्रिय

कांग्रेस से सपा में गयीं थीं शालिनी

सपा छोड़ अब भाजपा में हो गयीं हैं शामिल

 चंदौली जिले के नरैना गांव के मूल निवासी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में सोमवार स्वर्गीय श्याम लाल यादव की पुत्रबधू शालिनी यादव ने पहले कांग्रेस पार्टी से सपा की सदस्यता ली और अब उनका समाजवादी पार्टी से भी मोहभंग हो गया है, जिसके चलते उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार ली है।

shalini yadav joined bjp

जानकारी में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके लिए उनको सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई गई। इस उनके साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी भी भाजपा में शामिल हो गए।

 आपको बता दें कि शालिनी यादव पूर्व राज्यसभा के उपसभापति एवं केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय श्याम लाल यादव की पुत्रवधू हैं। स्वर्गीय श्याम लाल यादव कांग्रेस के बड़े नेताओं और पंडित कमलापति त्रिपाठी के करीबियों में शुमार थे। स्वर्गीय श्याम लाल यादव 1984 में वाराणसी लोकसभा से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस पार्टी के सरकार में मंत्री भी रहे।

shalini yadav joined bjp

शालिनी यादव के भारतीय जनता पार्टी में जाने पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि ऐसे लोग जनाधार विहीन नेता हैं। इनको केवल पार्टी के नाम पर वोट मिला करते हैं। पहले कांग्रेस में फिर समाजवादी पार्टी में और अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उनको यह समझना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने अपर्णा यादव को अपने पाले में लेकर जब कुछ नहीं दिया, तो उन्हें क्या हासिल होगा। भारतीय जनता पार्टी केवल दूसरे दलों के नेताओं को बटोर कर अपना कुनबा बढ़ा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*