नौगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, बोले - BJP की 99 गलती माफ करेंगे, इसके बाद नहीं

समाजवादी सड़क से लेकर सदन तक हल्ला बोलेंगे
शिवपाल यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
शमसेरपुर गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे
चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह़ यादव बुधवार को सायं काल नौगढ़ तहसील क्षेत्र के शमसेरपुर गांव पहुंचे। यहां सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह के छोटे भाई डिप्टी एसपीअमित सिंह के लड़के के मुंडन संस्कार में आए हुए थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। आने वाले चुनावों में बेहतर करने की रणनीति बनाई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के सुपरहिट राजनेता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की 99 गलतियां ही हम माफ करेंगे। 100 वीं गलती पर भाजपा को सपा जवाब देगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के विरोध में दमदारी से आवाज उठाई जाएगी। भाजपा अनर्गल बयानबाजी करके बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है।कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है। भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है।
शिवपाल सिंह यादव ने जोर देकर कहा कि पूरे प्रदेश में नौकरशाही में भ्रष्टाचार लिप्त है। गरीब, किसान की बात नहीं सुनी जा रही है। बिजली महंगी है। बिजली का छापा पड़ रहा है। बेसहारा गोवंश से किसान परेशान है। बेसहारा गोवंश से ही सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। कहा कि जिस तरह लोकसभा उपचुनाव में जीत हुई उसी प्रकार 2024 में सपा पूरे प्रदेश में जीत हासिल करेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनभद्र राम मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर, जिलाध्यक्ष सोनभद्र रामनिहोर यादव, तहसील नौगढ़ से राजनाथ सिंह यादव, अचल सिंह, मौलाना यादव, जगनारायण यादव, अशोक यादव, अजय यादव, ब्रह्मा बनवासी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*