जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली की मुगलसराय नगर पालिका होगी स्मार्ट, EV चार्जिंग स्टेशन और मुफ्त wifi की सुविधा जल्द

चंदौली जिले की मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। शहर को स्मार्ट बनाने की योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। 9.25 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 2.25 लाख की आबादी को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 
 

मुगलसराय स्मार्ट सिटी परियोजना


नगर पालिका में मुफ्त वाई-फाई


चंदौली में ईवी चार्जिंग स्टेशन


स्मार्ट सिटी विकास उत्तर प्रदेश


मुगलसराय नगर पालिका वार्ड सुविधाएं


 

चंदौली जिले की मुगलसराय नगर पालिका परिषद (पीडीडीयू नगर पालिका) क्षेत्र के नागरिकों के लिए शासन ने नई पहल की है। शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर पालिका में ईवी चार्जिंग स्टेशन और मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

परियोजना की लागत 
इस परियोजना पर कुल 9.25 लाख रुपये की लागत आएगी। योजना का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खासकर इलेक्ट्रिक वाहन रखने वाले लोगों को चार्जिंग स्टेशन से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मुफ्त वाई-फाई से आम नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

 मुगलसराय नगर पालिका वार्ड सुविधाएं

पीडीडीयू नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और यहां की आबादी लगभग 2.25 लाख है। वर्तमान में कई सुविधाओं का अभाव है। उदाहरण के तौर पर, नगर के व्यस्त सराफा बाजार परमार कटरा में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय नहीं है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित सुविधाएं
नगर पालिका को स्मार्ट बनाने के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित हैं।  इन योजनाओं को लागू करने के लिए नगर पालिका की ओर से सर्वे कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि ये योजनाएं कौन-कौन सी हैं.....

* गौरव पथ का निर्माण

* महिलाओं के लिए पिंक शौचालय

* शहरी सुविधा केंद्र

* स्मार्ट क्लासरूम और आंगनबाड़ी

* थीम आधारित पार्क

* ईवी चार्जिंग स्टेशन

* जलाशयों का पुनर्जीवन

* सड़कों का संदुरीकरण

* एक जिला-एक उत्पाद आधारित ढांचे का निर्माण

प्रशासन की ऐसी है तैयारी
नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ और उपजिलाधिकारी राजीव प्रताप सक्सेना ने बताया कि पहले चरण में ही इस नगर पालिका को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। शासनादेश आने के बाद तय होगा कि किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विशेष रूप से वाई-फाई सुविधा और ईवी चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था पर जोर दिया।

मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना से नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। ईवी चार्जिंग स्टेशन और मुफ्त वाई-फाई जैसी सेवाएं न केवल तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगी बल्कि नागरिकों के जीवन को भी आसान बनाएंगी। यह कदम चंदौली जिले को डिजिटल और पर्यावरणीय दृष्टि से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*