जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली समाचार के कैलेंडर लांचिंग, पुलिस अधीक्षक ने इस तरह से की पोर्टल की खबरों की तारीफ

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए सकारात्मक खबरों की पहल जरूरी होती है। समय समय पर चंदौली समाचार द्वारा ऐसी खबरें भी दी जाती हैं।
 

चंदौली समाचार के वार्षिक कैलेंडर लांचिंग

पुलिस अधीक्षक ने पोर्टल के साथ-साथ कैलेंडर की भी की तारीफ

पत्रकारिता के मानदंड को लेकर तारीफ में कही बड़ी बात

चंदौली जिला मुख्यालय के शिवम् होटल में चंदौली समाचार के कैलेंडर की लॉन्चिंग चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कर कमलों द्वारा की गयी। मौके पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने चंदौली समाचार की उपलब्धियों  की प्रशंसा करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और डिजिटल पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखते हुए समाचार देने के लिए तारीफ की।

chandauli samachar Portal
 chandauli samachar Portal
आपको बता दें कि चंदौली समाचार के कैलेंडर की चौथे संस्करण के लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों के द्वारा कैलेंडर की लॉन्चिंग की गयी और मौके पर मौजूद पत्रकारों, चिकित्सकों और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

chandauli samachar Portal

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने चंदौली समाचार के 9 वर्षों की डिजिटल यात्रा को सराहा गया और भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में पाठक होने की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह छोटे जिले से यह बड़ा कार्य किया जा रहा है। सबकी मेहनत से कम समय में चंदौली समाचार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देखें विडियो - https://www.facebook.com/share/v/19nGhNWJK5/

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चंदौली समाचार की एक खासियत हम सभी अफसरों को देखने में मिलती है कि कोई खबर होती है तो उस पर संबंधित अधिकारियों या संबंधित व्यक्ति का बयान होता है या उस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने की कोशिश भी की जाती है। सोशल मीडिया के दौर में पुष्ट व सही खबरों को प्रसारण एक बड़ी चुनौती है, लेकिन चंदौली समाचार इस कसौटी पर खरा उतरता है। बयान होने से खबरों की पुष्टि होती है और भरोसा भी बढ़ता है।

chandauli samachar Portal

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए सकारात्मक खबरों की पहल जरूरी होती है। समय समय पर चंदौली समाचार द्वारा ऐसी खबरें भी दी जाती हैं। वहीं समाज में लोगों के समस्याओं को उजागर करके कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाता है। चंदौली समाचार की पूरी टीम को शुभकामनाएं हैं कि समाज सेवा की भावना से पत्रकारिता को और आगे ले जाएं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने अपने संबोधन में कहा कि जो समाज हित के लिए पीड़ितों की समस्याओं को हम तक नहीं पहुंच पाती हैं। वह समस्याएं और जानकारी चंदौली समाचार के माध्यम से हम लोगों को मिलती रहती हैं, जिस पर हम लोग एक्शन लेते हैं और  सुधार करने का प्रयास करते हैं। चंदौली समाचार की पहल कि हम लोग सराहना करते हैं और शुभकामना भी देते हैं कि और उपलब्धियां को हासिल करें।

chandauli samachar Portal

आपको बता दें कि चंदौली समाचार पिछले 9 वर्षों में भारत के अलावा विदेशों में भी काफी पढ़ा जा रहा है। इंडिया के बाद सबसे ज्यादा यूजर यूनाइटेड स्टेट में हैं। उसके बाद जर्मनी, सऊदी अरब ,
दुबई, नॉर्वे और चीन में भी चंदौली समाचार को पढ़ने वाले यूजर हैं। इंडिया के सबसे फेमस न्यूज़ प्लेटफार्म डेलीहंट पर चंदौली समाचार के 1 लाख 17 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। साथ ही फेसबुक पर  2 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इतना ही नहीं चंदौली समाचार के यूट्यूब पर भी 72000 से ज्यादा फॉलोअर हैं।
वहीं ट्विटर पर चंदौली समाचार की खबरों को 7000 फॉलोअर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर भी 4000 फॉलोअर देखे जा सकते हैं।

chandauli samachar Portal

इसके अलावा चंदौली जिले के 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने अपने मोबाइल में चंदौली समाचार का मोबाइल एप्लीकेशन भी इंस्टॉल कर रखा है, जिसके जरिए उनको सारी खबरें मिला करती हैं।

 इस अवसर पर चंदौली जनपद के कैलेंडर के विज्ञापनदाताओं के साथ चंदौली समाचार के परिवार की तरफ से संवाददाताओं में शामिल अतुल रत्न मिश्रा, अशोक कुमार जायसवाल, प्रमोद यादव, मेथिलेश कुमार, सुशील तिवारी, अरुण मौर्य, फैजान अहमद, अनिल कुमार, कुलदीप चौधरी, सुजीत कुमार यादव, सुजीत कुमार, अंकित कुमार, नीतू साव के साथ अतिथियों में शामिल मनोज त्रिपाठी, विनय तिवारी, ग्राम प्रधान कल्याणपुर गौतम तिवारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी मिश्रा एवं उदय प्रताप के द्वारा किया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*