जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SP साहब का जारी है ताबड़तोड़ दौरा, एक ही रात में 3 थानों का जाना हाल

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा रात्रि में अचानक थाना कन्दवा, थाना धीना व थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया।
 

एसपी आदित्य लांग्हे की चेकिंग जारी,

अचानक जा पहुंचे थाना कन्दवा, धीना व सकलडीहा थाना

तीन थानों का किया अचौक निरीक्षण

खामियां दिखने पर सभी को दिए कई निर्देश

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा रात्रि में अचानक थाना कन्दवा, थाना धीना व थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बताते चलें कि रात्रि को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना कन्दवा, थाना धीना व थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

 SP Chandauli Raids

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

 SP Chandauli Raids

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।


इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव, प्रभारी  निरीक्षक कन्दवा सलील स्वरूप आदर्श व थाना अध्यक्ष   सकलडीहा  संजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक नि0 विनोद कुमार मिश्रा, व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*