जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 1 इंस्पेक्टर व 9 सब इंस्पेक्टर्स के तबादले, SP के PRO बने विजय बहादुर सिंह

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को साइबर थाना से स्थानांतरित कर प्रभारी मीडिया सेल व जन संपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
 

पुलिस कप्तान ने किए पुलिस महकमे में फेरबदल

कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला

जानिए किन-किन पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले

चंदौली जिले में जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। इसके तहत कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार कुल 10 अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इस तबादले में कई पुलिस चौकियों के प्रभारी हटाकर दूसरे जगह भेजे गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को साइबर थाना से स्थानांतरित कर प्रभारी मीडिया सेल व जन संपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक तरुण कश्यप को चौकी दुल्हीपुर थाना मुगलसराय से स्थानांतरित कर चौकी चंद्रप्रभा थाना नौगढ़ में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को थाना सकलडीहा से चौकी प्रभारी दुल्हीपुर थाना मुगलसराय भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को चौकी चंद्रप्रभा- थाना नौगढ़ से हटाकर चौकी प्रभारी मारुफपुर थाना बलुआ में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आद्योगिक नगर थाना मुगलसराय, उपनिरीक्षक सतीश सिंह को चौकी प्रभारी आद्योगिक नगर थाना मुगलसराय से चौकी रामपुर भभौरा थाना चकिया, उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को चौकी नवहीं से थाना सकलडीहा और उपनिरीक्षक संजय ओझा को थाना मुगलसराय से चौकी नगवां घाट धानापुर भेजा गया है।

sp chandauli transferred

इसी प्रकार उपनिरीक्षक तरुण पाण्डेय को चौकी मारुफपुर से चौकी प्रभारी नवहीं थाना चंदौली  और उपनिरीक्षक अजय प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कामकाज में और अधिक पारदर्शिता आएगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*