SP चंदौली ने एक झटके में बदले 1 इंस्पेक्टर और 18 उपनिरीक्षक, जानिए कौन हो गया लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जारी की तबादला सूची
देर रात किया गया 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला
इंस्पेक्टर संतोष सिंह बने डीसीआरबी के नये प्रभारी
सैयदराजा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पर भी हो गए लाइन हाजिर
चंदौली जनपद में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा एक बार फिर 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर स्तर के और 18 उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। जानकारी में बताया जा रहा है कि कई लोगों को पुलिस लाइन से हटकर अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है जबकि कुछ लोगों को थाने से हटकर पुलिस लाइन में भी भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी की गई इस सूची में इंस्पेक्टर संतोष सिंह को पुलिस लाइन से हटकर डीसीआरबी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक राममिलन यादव को पुलिस लाइन से हटाकर इलिया थाने पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा देखा जाए तो उपनिरीक्षक चंद्रभान को शहाबगंज थाने पर, उप निरीक्षक संजय कुमार को थाना चंदौली कोतवाली, उप निरीक्षक लल्लन प्रसाद को धीना थाने पर और उप निरीक्षक सुधीर कुमार राय को कंदवा और उप निरीक्षक विवेक मिश्रा को पुलिस लाइन से सकलडीहा थाने पर भेजा गया है।

इसके साथ ही साथ वीरेंद्र यादव को पुलिस लाइन से कंदवा थाने पर, उप निरीक्षक धुरंधर प्रसाद को अलीनगर थाने पर, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव को मुगलसराय कोतवाली, उप निरीक्षक कौशल कुमार यादव को न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव को मुगलसराय कोतवाली और देवानंद वर्मा को धीना थाने में भेजा गया है।
इसके अलावा यूपी 112 में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार राय को धानापुर थाने पर और उप निरीक्षक मारकंडेय सिंह को पुलिस लाइन से सैयदराजा थाने पर भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक मुन्ना सिंह को पुलिस लाइन से बलुआ थाने पर तैनाती दी गई है। वहीं सैयदराजा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनात विवेकानंद राय को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में आमद करने के लिए कहा गया है। उप निरीक्षक बलवीर सिंह यादव को पुलिस लाइन से यूपी 112 में भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह पुलिस लाइन से नौगढ़ थाने पर तैनात किए गए हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







