जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने की संघती सकलडीहा मार्ग को रिंग रोड से जोड़ने की पहल

सांसद ने इस 'कट' के निर्माण की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और निर्देश दिया कि वे इसके निर्माण पर जल्द से जल्द गौर करें।
 

चंदौली दौरे पर स्थानीय समस्याओं को दूर करने पर जोर

रिंग रोड पर कट बनने से बनारस आने-जाने वालों का बचेगा लंबा रास्ता

अधिकारियों को इस संदर्भ में दिए निर्देश दिए निर्देश

चंदौली के समाजवादी पार्टी सांसद वीरेन्द्र सिंह अपने चंदौली दौरे के दौरान सकलडीहा मुख्य मार्ग संघती को रिंग रोड से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही 'कट' बनाने की मांग पर सांसद ने गंभीरता दिखाई और अधिकारियों के साथ सर्विस लेन का निरीक्षण किया।

सांसद वीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान में सकलडीहा से वाराणसी जाने वाले लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। यदि यह प्रस्तावित 'कट' बन जाता है, तो वाराणसी से आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके कई किलोमीटर का रास्ता बचेगा। इसके अलावा, मुख्य मार्ग के दोनों तरफ आवाजाही के लिए कोई 'पास' न होने के कारण किसानों और ग्रामीणों को फसल के समय पर खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

सांसद ने इस 'कट' के निर्माण की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और निर्देश दिया कि वे इसके निर्माण पर जल्द से जल्द गौर करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से भी इस संबंध में बात करेंगे।

सड़क संबंधी मामलों के अलावा, सांसद ने विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने के लिए भी निर्देशित किया। सांसद ने 'भारत माला परियोजना' की कार्यदायी संस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिसने चंद्रप्रभा नदी में ट्रकों को पार कराने के लिए मिट्टी भर दी थी। इस मिट्टी भराव के कारण क्षेत्र में बाढ़ आई और किसानों की हजारों एकड़ पकी फसल बर्बाद हो गई। इसके लिए जिम्मेदार संस्था के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में, सांसद ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*