जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले के 45 गांवों के कायाकल्प की तैयारी, जानिए क्या क्या होंगे काम

दरअसल, देश के विकास का रास्ता गांवों की पगडंडियों से होकर गुजरता है। इसी को ध्येय बनाते हुए यह निर्णय लिया गया है। कौशल विकास से जुड़े युवा जनपद के नौ विकास खेडों में 734 ग्राम पंचायतें हैं।
 

45 गांवों का आधुनिक तरीके से होगा विकास

ग्रामीणों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कुछ इस तरह बदलेगा गांवों का स्वरूप

11 बिंदुओं पर बनेगी विकास की रुपरेखा

चंदौली जिले के 45 गांवों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र कवायद भी प्रारंभ होगी। योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ गांव में स्वरोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रयास होगा। प्रत्येक विकास खंड से इसके लिए पांच गांवों का चयन किया जाएगा। गांवों को माडल के रूप में विकसित करने के लिए 11 बिंदु तय किए गए हैं। अब इसके लिए प्रयास भी प्रारंभ हो गया है।

जानकारी के अनुसार एक गांव को माडल के रूप में तैयार करने में करीब तीस लाख रुपये का खर्च होंगा। इसको विभिन्न मदों से खर्च किया जाएगा। इन गांवों को माडल बनाने के लिए 13.50 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इस धनराशि से सड़क, शुद्ध पेयजल, पथ प्रकाश की व्यवस्था के अलावा कई अन्य बिदुओं पर काम किया जाएगा।

दरअसल, देश के विकास का रास्ता गांवों की पगडंडियों से होकर गुजरता है। इसी को ध्येय बनाते हुए यह निर्णय लिया गया है। कौशल विकास से जुड़े युवा जनपद के नौ विकास खेडों में 734 ग्राम पंचायतें हैं।

शासन के निर्देश पर अब जिले के गांवों की सूरत को बदल कर शहर जैसा आकार दिया जाएगा। चयनित होने वाले गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे।

युवाओं को कौशल विकास योजना से जोड़ने समेत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विभाग का दावा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में गांवों का चयन कर लिया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*