शतरंज से एथलेटिक्स तक : परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मौका, इन खेलों में बनेंगे एक्सपर्ट

खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान को मिलेगा ज़मीनी विस्तार
शतरंज, कैरम, बैडमिंटन के साथ पारंपरिक खेलों में मिलेगा मौका
विद्यालय में उपलब्ध मैदान के अनुसार खरीदी जाएगी खेल सामग्री
राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे विद्यार्थी
चंदौली जिले में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह खबर अच्छी है। अब पढ़ाई के साथ वह खेल में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान को इन विद्यालयों में गति दी जाएगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैटमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी पारंगत बनाया जाएगा। इसके लिए स्पोट्र्ट्स ग्रांट की राशि परिषदीय स्कूलों को जुलाई में मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस आवंटित की जाती है। हजार रुपये की दर से यह राशि

आपको बता दें कि जनपद में 1185 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 87 हजार 157 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। संकुल, ब्लाक, जिला, मंडल व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता इन स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इसके लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशक भी रखे गए हैं। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए मिलने वाले घन से परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान को भी ध्यान में लिया जाएगा। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।

स्कूलों में होगा स्पोर्ट्स क्लब का गठन
शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थी होंगे। इस क्लब के जरिए पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटवाल, बालीवाल य हैंडवाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शासन से परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की धनराशि जुलाई में मिलने की उम्मीद है। इस धन से स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद की जाती है। शिक्षा के साथ ही स्कूलों आउट व इनडोर गेम कराए जाते हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*