जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पासपोर्ट के अभाव में छात्रों व शिक्षकों का सपना टूटा, जापान नहीं जा पा रहे हैं ये छात्र व शिक्षक

इसमें चकिया आदित्य नारायण इंटर कालेज की आस्था यादव, ऐहतेशाम अंसारी, कृषिका सिंह, शशांक, द्विवेदी और नौगढ़ राजकीय इंटर कालेज के सतीश यादव, हेतिमपुर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के हार्दिक प्रजापति का चयन किया गया था।
 

कक्षा 11 के 6 छात्र-छात्राओं को जाना था जापान

नहीं बन पाया पासपोर्ट

टूट गया जापान जाने का सपना

इन छात्र-छात्राओं को जाना था जापान

चंदौली जिले के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के अध्ययनरत कक्षा 11 के 6  छात्र-छात्राओं को जापान जाना था। जापान में साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम में भाग करने के लिए छात्रों का चयन किया गया था। विद्यार्थियों के साथ जिले के दो प्रवक्ताओं को भी भेजने की तैयारी थी। लेकिन पासपोर्ट के अभाव में छात्रों के साथ ही शिक्षकों का जापान जाने का सपना टूट गया।

बताते चले कि जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी व अन्य देशों के युवाओं के मध्य शैक्षणिक आदान-प्रदान बढ़ाने के उद्देश्य से 'जापान साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम' में प्रदेश के कक्षा 11 के चयनित छात्रों को जापान जाना था। चयनित प्रतियोगियों की देखभाल के लिए शिक्षकों को भी भेजने की तैयारी थी। इसके लिए जिले के छह छात्रों का चयन कर सूची माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक को भेजी गई थी।

इसमें चकिया आदित्य नारायण इंटर कालेज की आस्था यादव, ऐहतेशाम अंसारी, कृषिका सिंह, शशांक, द्विवेदी और नौगढ़ राजकीय इंटर कालेज के सतीश यादव, हेतिमपुर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के हार्दिक प्रजापति का चयन किया गया था।

वहीं चंदौली से जीव विज्ञान के प्रवक्ता योगेश प्रताप और भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता सुगंधा शर्मा को देखभाल के लिए भेजने के लिए चयनित किया गया था। इसके लिए छात्रों को अंग्रेजी में वार्ता करने में सक्षम, व्यवहार एवं शिष्टाचार, उत्कृष्ट और उत्तम शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, विद्यार्थियों के माता-पिता की सहमति, वैध पासपोर्ट को आधार बनाया गया था।

इसी तरह शिक्षकों का भी चयन किया गया था। लेकिन पासपोर्ट के अभाव में जापान जाने का विद्यार्थियों और प्रवक्ता शिक्षकों का सपना अधूरा रहा गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*