जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के खजरा में गूंजा 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का नारा, MLC धर्मेंद्र सिंह और विधायक सुशील सिंह ने दिया जीत का मंत्र

चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन धूमधाम से आयोजित हुआ। विधायक सुशील सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

 
 

खजरा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन

कार्यकर्ताओं का सहयोग मेरी असली ताकत: सुशील सिंह

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान पर विशेष जोर

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने दिया जीत का मंत्र

नए मतदाताओं और युवाओं को जोड़ने का आह्वान

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार को खजरा स्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ।

syedraja-bjp-booth-president-conference-update

महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन से शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद (MLC) धर्मेंद्र सिंह और स्थानीय विधायक सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेताओं ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की।

कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे मजबूत कड़ी: MLC धर्मेंद्र सिंह
सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव-गांव और घर-घर जाकर बूथों को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को सर्वोपरि रखकर देश और प्रदेश के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है।

कार्यकर्ताओं का सहयोग ही मेरी असली ताकत: विधायक सुशील सिंह
वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, "कार्यकर्ताओं का सहयोग ही मेरी असली ताकत है। आज भाजपा जिस बुलंदी पर पहुंची है, उसमें रात-दिन मेहनत करने वाले हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है।" उन्होंने सभी से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' के संकल्प को पूरा करने की अपील की।

syedraja-bjp-booth-president-conference-update

अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष बिना किसी स्वार्थ के पार्टी और समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने नए मतदाताओं, युवाओं और मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*