जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संयुक्त शिक्षक संघ ने TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन, योगी सरकार की पुनरीक्षण याचिका पर भरोसा नहीं

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीईटी के लिए पुनरीक्षण याचिका दायर करने के बयान पर भी अविश्वास जताया।
 

चंदौली में आज भी सड़कों पर उतरे शिक्षक

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन

योगी सरकार पर जताया अविश्वास

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

चंदौली जिले में टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में चंदौली जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने एक बार फिर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

शिक्षकों ने मांग की कि सरकार संसद में कानून लाकर इस "काले कानून" को तुरंत वापस ले, क्योंकि इससे लगभग 20 लाख शिक्षक और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

योगी सरकार के आश्वासन पर जताया अविश्वास
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीईटी के लिए पुनरीक्षण याचिका दायर करने के बयान पर भी अविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही है, लेकिन उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। शिक्षकों ने तर्क दिया कि इससे पहले भी सरकार ने स्कूलों के मर्जर का आदेश दिया था, जिसे अभी तक रद्द नहीं किया गया है। जब तक स्कूल मर्जर का आदेश वापस नहीं होता, तब तक उन्हें इस मामले में भी कोई उम्मीद नहीं है। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें डर है कि इस मामले को भी लटका दिया जाएगा, जैसा कि स्कूल मर्जर के मामले में हुआ था।

नियमों को बीच में क्यों बदला जा रहा है
शिक्षकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब वे शिक्षक बने थे, तब वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते थे। टीईटी परीक्षा की नियमावली 2011 में बनी, लेकिन अब नौकरी के बीच में उन्हें टीईटी पास करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, "इस उम्र में हम अपने घर की जिम्मेदारी, बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी और सरकारी काम करें या पढ़ाई करके टीईटी परीक्षा पास करें?" शिक्षकों ने इस नियम को उनके लिए 'अभिशाप' बताया।

ज्ञापन सौंपने वालों में संयुक्त शिक्षक संघ के साथ शर्मा गुट के जिला संयोजक आनंद सिंह, यशवर्धन सिंह,प्रीति शर्मा संयोजक सत्यमूर्ति ओझा,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अफताब सिंह, आफताब यशवर्धन सिंह ,जय नारायण यादव, राजीव यादव ,अजय गुप्ता ,प्रवीण कुशवाहा ,प्रदीप सिंह, मोहम्मद अकरम, रंजीत ,बाबूलाल ,आर्य अखिलेश त्रिपाठी, गौरव चंद्रकांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*