जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ड्राइवर की बुद्धिमानी से टला बड़ा हादसा, नहीं तो फ्लाई ओवर से नीचे गिर जाती ट्रक ​​​​​​​

चंदौली जिले के नौबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास बिहार की तरफ जाने वाले लेन में गल्ला लदा ट्रक सोमवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
 

अनियंत्रित होकर गल्ला लगा ट्रक डिवाइडर से टकराया

हादसा देख मौके पर जुटी लोगों की भीड़

बाल बाल बच्चे ड्राइवर और खलासी

चंदौली जिले के नौबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास बिहार की तरफ जाने वाले लेन में गल्ला लदा ट्रक सोमवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद उसका अगला हिस्सा सर्विस रोड की तरफ़ झुक गया। चालक की सूझबूझ से ट्रक डिवाइडर से टकराकर रूक गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


आपको बता दें कि जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर से खाद्यान्न लादकर ट्रक बिहार के पटना जा रहा था। चालक जयहिंद ट्रक लेकर नौबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास फ्लाई ओवर से उतर रहा था तभी आगे चल हरे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उससे बचने के लिए पीछे ट्रक लेकर चल रहे चालक जयहिंद ने ब्रेक लगाया तभी उसका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर नीचे सर्विस रोड की तरफ़ झुक गया। यह देखकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। हालांकि ट्रक किसी तरह रूक गया। जिसमें चालक और खलासी बाल बाल बच गए।


कहा जा रहा है कि सर्विस रोड से अगर रख नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

                                                                                                                                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*